दुमका, अक्टूबर 2 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत चोरखेदा पंचायत के विशनपुर ग्राम में बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अदिति संस्था की पंचायत समन्वयक रिंकी दीदी ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर एक निगरानी समिति का गठन किया तथा समिति के सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अदिति संस्था के प्रखंड समन्वयक विवेकानंद पाठक ने कहा कि किशोर-किशोरियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और खेल महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए बाल विवाह के साथ-साथ कम उम्र में होने वाले पलायन को रोकने की दिशा में भी सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता ख...