Dumka News: बाल विवाह और बाल श्रम पर लगेगी रोक, पंचायत स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान
दुमका, नवम्बर 17 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर मंगलवार को सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय के सभागार में मिशन वात्सल्य के तहत प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राहुल कुमार शानू ने की। इसमें बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बच्चों के शोषण जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुकेश दुबे एवं निरंजन कुमार ने समिति के सदस्यों को बाल संरक्षण और बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह की रोकथाम के लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर पर नियमित जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बाल विवाह या बाल श्रम की सूचना मिलने पर संबंधित पदाधिकारी तत्काल कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.