दुमका, जुलाई 29 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका एवं ग्राम ज्योति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में बाल विवाह एवं नशा मुक्ति विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अपने विचारों और कल्पनाओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के सचिव विवेक कुमार, अंकित कुमार सिंह (डीएलडीसी) तथा नीरज कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम ज्योति के जिला समन्वयक मुकेश कुमार दुबे, चाइल्ड हेल्पलाइन से खुशबू कुमारी एवं काजल कुमारी सहित जिला बाल सं...