Dumka News: बालू लदा एलपी ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गाम्हरिया गांव के मुख्य सड़क पर बालू लदा एक एलपी ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में चालक की जान बच गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन को भारी क्षति पहुंची है। एलपी ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 59ई5630 जामताड़ा जिले से बालू लोड कर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जा रहा था। ट्रक को मुर्शिदाबाद निवासी 26 वर्षीय मासोमाली शेख चला रहे थे। बताया जाता है कि जब वाहन गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गाम्हरिया गांव के समीप पहुंचा, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के समय ट्रक में बालू लदा हुआ था। वाहन के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.