Dumka News: बारिश में गिरा खपरैल मकान, बेघर हुआ परिवार
दुमका, सितम्बर 8 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के नयाडीह पंचायत के उपरबंधा गांव में लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण एक खपरैल छावनी वाला मिट्टी का घर गिर गया। पीड़िता फुलिया देवी के सामने अब आवास की गंभीर किल्लत उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवारें गल गई थीं। चानक खपरैल की छावनी वाला मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि घर में रखा अनाज व घरेलू सामान दब गया। पीड़िता ने बताया कि पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर होने से पक्का मकान नहीं बना पाए हैं। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से मांग की है कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना व अबुआ आवास योजना जैसी सरकारी जनकल्याणकारी योजना से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.