दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर से हो रही बारिश के बावजूद भगवान गजानन गणेश की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच विभिन्न पूजा स्थलों पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की स्तुति कर सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। धोबा पंचायत स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम गणेश पूजा समिति की ओर से संध्या महाआरती आयोजित की गई। लगातार बारिश के बावजूद दर्जनों श्रद्धालु छाता लेकर और कई लोग बारिश में भीगते हुए पूजा स्थल पहुंचे। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा' के जयकारों से गूंज उठा। महिला, पुरुष और बच्चों ने भक्तिभाव के साथ आरती में हिस्सा लिया और भगवान गणेश का आशीर्वाद लि...