Dumka News: बाबूराम हांसदा बने दुमका जिला राजद के प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष
दुमका, अक्टूबर 25 -- Dumka News: जामा। राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश की ओर से संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा को दुमका जिले का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से दुमका जिला राजद के कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि बाबूराम हांसदा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी। बाबूराम हांसदा के जिला प्रभारी बनने पर राजद के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर और नगर अध्यक्ष चंचल सिंह ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रमोद पंडित, जीतेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.