Dumka News: बाबूपाड़ा में धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गा पूजा आकर्षण का केंद्र रहेगा थीम पंडाल
दुमका, अगस्त 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।बाबू पाड़ा दुर्गा पूजा समिति की बैठक संदीप कर्मकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। बैठक में विगत वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी समिति के समक्ष रखा गया। सदस्यों ने इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर आयोजन करने का संकल्प लिया। इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण का दायित्व जामताड़ा के मानिक पाल को सौंपा गया है। वहीं पंडाल और लाइट का काम जायसवाल डेकोरेटर के जिम्मे दिया गया है। समिति ने जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का निर्णय लिया। श्रद्धालुओं को माता के दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए समिति अपने स्तर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करेगी。 यह भी पढ़ें- Du...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.