Dumka News: बाबूडीह उर्दू बूथ पर मतदाताओं की संख्या में असामान्य वृद्धि, जांच की मांग
दुमका, सितम्बर 30 -- Dumka News: सरैयाहाट प्रखंड के बाबूडीह उर्दू स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केन्द्र संख्या-319 के अंतर्गत कुछ मकानों में मतदाताओं की संख्या में हुई असामान्य वृद्धि को लेकर भाजपा जिला मंत्री रघुनाथ रजक ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस संबंध में 16-पोड़ैयाहाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
जांच की मांग आवेदन में रघुनाथ रजक ने कहा है कि मतदान केन्द्र की मतदाता सूची के अवलोकन के दौरान कुछ मकानों में मतदाताओं की संख्या में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि दिखाई दे रही है। इसे लेकर उन्होंने संबंधित मकानों में दर्ज मतदाताओं के पते एवं अन्य आवश्यक विवरणों का भौतिक तथा अभिलेखीय सत्यापन कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.