दुमका, जुलाई 29 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के नयाडीह पंचायत अंतर्गत बागदुमी गांव स्थित कला संस्कृति भवन में मंगलवार को बागदुमी ग्राम सभा और ग्राम ज्योति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय तृतीय आदिवासी मेला का आयोजन किया गया। मेले की अगुवाई प्रखंड परियोजना समन्वयक रामकृष्ण झा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बुटू मरांडी थे। प्रधान कार्यालय देवघर से पहुंचे सोमनाथ पाल और ग्राम प्रधान बुटू मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मेले में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन को दर्शाने वाले कुल 5 स्टॉल लगाए गए। इनमें पारंपरिक भोजन, वनोत्पाद, जड़ी-बूटी, हस्तशिल्प और ग्राम ज्योति से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्टॉलों में आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, खान...