Dumka News: बाइक से गिर वृद्ध घायल
दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत जामा-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर मध्य विद्यालय के समीप मंगलवार को बैल को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार कामदेव मंडल (50 वर्ष) जो चिकनियां गांव निवासी हैं। वह घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कामदेव मंडल जामा चौक से बाइक से अपने घर चिकनियां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक बैल आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जामा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई इंतखाब आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल कामदेव मंडल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.