दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर लकड़ाटांड़ स्थित हरदिया नदी के समीप सोमवार सुबह बाइक लूट की कोशिश का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारे जाने मामले में पुलिस ने दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार लकड़ाटांड़ निवासी शिवलाल हांसदा सोमवार सुबह करीब पांच बजे बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरदिया नदी के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। पहले दोनों ने गांव के संबंध में जानकारी ली और फिर उनकी बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने हथियार निकालकर बाइक सौंपने की धमकी दी। शिवलाल के इंकार करने पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली उनसे चूक गई, जब...