दुमका, अगस्त 12 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। हंसडीहा-पगवारा पहाड़ी के समीप रविवार की रात करीब आठ बजे हुए बाइक लूटकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले हंसडीहा में एक और सरैयाहाट थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने चोराजोर मोड़ के समीप झाड़ियों से एक युवक को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, घटना के दौरान घायल एक अन्य युवक की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। पहली प्राथमिकी थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज की गई है। लूट की सूचना मिलते ही एसआई दिलीप सोरेग और एसआई नक्की इमाम पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त करने निकले। इसी दौरान चोराजोर मोड़ के पास झाड़ियों में कुछ संदिग्ध युवकों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम के पहु...