दुमका, अगस्त 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना अन्तर्गत गुम्मा मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक सवार युवक की मौत के बाद दूसरे दिन भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना शनिवार को देर रात में हुई थी। घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। युवक के शव को लावारिस की तरह दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रख दिया गया। घटना की जानकारी गोपीकांदर थाना की पुलिस को है, पर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। हाइवा को घटना स्थल से ही रिलीज कर दिया गया है। पुलिस अब यह मानने को तैयार नहीं है कि गुम्मा मोड़ के पास कोई दुर्घटना हुई थी। लावारिस शव मानकर नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रख दिया है। 72 घंटे के बाद ही युवक के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 72 घंटे तक परिजनों के आने की प्रतिक्ष...