Dumka News: बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत, बाइक सवार भी जख्मी
दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव के पास सोमवार की शाम बाइक के धक्के से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरैयाहाट के कोरधा गांव निवासी गोपीन बेसरा के रूप में हुई है। घटना शाम करीब पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार गोपीन बेसरा हटिया से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिग्घी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सरैयाहाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: बाइक के धक्के से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत वहीं, दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरैयाहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.