दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर परमा गांव के समीप बाइक की टक्कर से घायल 10 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान परमा गांव निवासी शंकर राउत के पुत्र दिसंबर राउत के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दिसंबर राउत शनिवार को अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से आ रही बाइक (जेएच17एजे 3595) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे इलाज के लिए सरैयाहाट ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने देवघर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: बाइक की टक्कर से घायल 10 वर्षीय बच्चे की मौत, रांची में चल रहा था इलाज देवघर में बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रे...