दुमका, अगस्त 25 -- Dumka News: गोविंदपुर -साहिबगंज स्टेट हाईवे गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर के समीप बाइक पर सवार मां बेटे असंतुलित होकर सड़क पर गिर जाने से दोनों घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया गया। घायल दोनों का पहचान गोपीकांदर थाना क्षेत्र के सिलंगी पहाड़ भीम देहरी की पत्नी लीलावती देवी (38) व बेटा श्रवण देहरी (20) के रूप में हुई है। घायल श्रवण देहरी ने कहा मां लीलावती देवी को राशन कार्ड से चावल उठाने के लिए गोपीकांदर फिंगर दिलाने के लिए लाए हुए थे। फिंगर दिलाने के बाद वापस घर सिलंगी पहाड़ होंडा बाइक से लौटने के दौरान बाइक के पिछला पहिया में मां का साड़ी फंस जाने से सड़क पर ही सिर के बल गिरने से बेहोश हो गई। चिकित्सक डॉक्टर रवि शंकर प्रसाद ने घायल श्रव...