दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से बांधडीह के दास टोला में एक विशेष डोर-टू-डोर स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल टीम ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की इस दौरान लगभग 50 मरीजों का इलाज कर उन्हें आवश्यक दवाईयां दी गई और चिकित्सीय परामर्श दिया। चिकित्सा दल में डॉक्टर धीरेंद्र सिंह, पायलट सुधीर साहू एवं फार्मासिस्ट दीनबंधु कुमार राय ने अपनी सेवाएं दीं। इलाज के क्रम में गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जरमुंडी एवं फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम के पांच प्रखंडों में स्वास्थ्य शिविर, 372 लोगों की हुई ...