दुमका, सितम्बर 29 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा मंगलवार को बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना से संबंधित विशेष बैठक प्रखंड प्रमुख बासुदेव टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना हरोरायडीह एवं धोबनाहरिणबहाल जलापूर्ति योजना को विभाग द्वारा मरम्मती कर दिया गया है। विभाग द्वारा दो महीने तक ट्रायल के पश्चाद् दोनों योजना का संचालन हेतु संबंधित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति या प्रखंड जल एवं स्वच्छता समिति मसलिया को सौंप दिया जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने उपस्थित सभी जल सहिया को कहा कि अपने-अपने गांव का कितना घर में हर घर जल नल कनेक्शन हुआ है और शेष कितना घरों में छूटा हुआ है। सर्वे कर एक सप्ताह के अंदर सर्वे सूची तैयार कर कार्यालय में जमा करने का नि...