Dumka News: बहियार के कुएं में मिला युवक का शव, सिर और आंख के पास चोट के निशान
दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सपाहा गांव स्थित खिजरी बहियार में गुरुवार देर शाम कुएं से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमघट्टा गांव निवासी 32 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी ग्रामीणों की सूचना पर सरैयाहाट थाना प्रभारी अनुज कुमार, एसआई अनिल टुडू सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की जांच के दौरान सिर और आंख के पास चोट के निशान पाए गए। इससे युवक की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि उमेश यादव मानसिक रूप से कमजोर थे और गांव में ही रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ समय से उनका व्यवहार सामान्य नहीं था। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.