Dumka News: बदलते मौसम से बढ़ रही बीमारियां, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी
दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम में इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। रामगढ़ प्रखंड के सरकारी अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। अधिकतर मरीज बुखार, सर्दी-खांसी, बदन दर्द, कमजोरी और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कई घरों में एक साथ परिवार के कई सदस्य बीमार पड़ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। बारिश में भीगने, दूषित पानी पीने, अस्वच्छ भोजन करने और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: बारिश में मलेरिया का खतरा: सतर्कता और समय पर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.