दुमका, अक्टूबर 23 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दुमका जिले के बढ़ैत हॉल्ट और गोड्डा जिले के भटौंधा हॉल्ट पर अब ट्रेनों का ठहराव होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। दोनों हॉल्ट पर ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति मिलने से आसपास के गांवों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेल मंत्री के पत्र के अनुसार, बढ़ैत हॉल्ट पर ट्रेन संख्या 73471/73472 दुमका-हंसडीहा डेमू तथा 73491/73492 दुमका-गोड्डा डेमू के ठहराव को मंजूरी दी गई है। इससे स्थानीय यात्रियों को दुमका, हंसडीहा और गोड्डा की ओर रेल यात्रा करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। वहीं गोड्डा जिले के भटौंधा हॉल्ट पर ट्रेन संख्या 53444/53443 देव...