दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: हर साल की भांति इस साल भी लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाए जाने को लेकर रविवार को बड़ा बांध छठ पूजा समिति रसिकपुर की बैठक छठ मैदान में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में पिछले बार संपन्न हुई छठ की चर्चा करते हुए आवश्यकतानुसार इस बार लाइटिंग व सजावट को और भी आकर्षक किए जाने का निर्णय लिया गया। पूजा की तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि इस बार पश्चिम बंगाल से लाईटिंग व साज-सज्जा के लिए सामान मंगाए जाएंगें। बैठक में स्थानीय व बंगाल के लाइंटिंग मिस्त्री को छठ पूजा को भव्य बनाए जाने के लिए साज-सज्जा में लगाए जाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जागृति क्लब में छठ की तैयारी तेज, रोहित कुमार साव बने अध्यक्षछठ पूजा की भव्य तैयारी ...