Dumka News: बच्चे की मौत मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, जेल
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परमा गांव के समीप बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में हंसडीहा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के राजदह गांव निवासी सतीश ठाकुर के रूप में हुई है। मालूम हो कि शनिवार को परमा गांव निवासी शंकर राउत का 10 वर्षीय पुत्र दिसंबर राउत अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान हंसडीहा-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर रामगढ़ की ओर से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस की मदद से उसे सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत गंभीर रहने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.