दुमका, जुलाई 31 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन सौंपा है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे 1 अगस्त 2026 से सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इससे प्रखंड कार्यालय के दैनिक कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है। बीडीओ को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में एम/एस रेडर सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा. लि. रांची के माध्यम से कुल चार कर्मी कार्यरत हैं। इनमें दो कंप्यूटर सहायक (कंप्यूटर ऑपरेटर) तथा एक एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी कार्यालय के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्य, सरकारी पत्राचार, प्रत...