Dumka News: बंद रेलवे फाटक में पिकअप की टक्कर बूम टूटा, सड़क पर लगा जाम
दुमका, अक्टूबर 12 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक संख्या 34 पर सोमवार को टाटा पिकअप की टक्कर से फाटक का बूम टूट गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक यातायात बाधित रहा। रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दुमका-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर फाटक बंद किया गया था। इसी दौरान टाटा पिकअप ने बंद फाटक में टक्कर मार दी जिससे बूम टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के गुजरने के बाद क्षतिग्रस्त बूम को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। रेलवे की ओर से आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पिकअप वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.