दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: जामा थाना क्षेत्र के कुकुरतोपा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, कांसे के बर्तन और एक लाख रुपये नकद समेत करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित परिवार परेशान है। मिली जानकारी के अनुसार, कुकुरतोपा निवासी पंकज कुमार मरांडी बीते दिन शाम करीब चार बजे अपने घर में ताला लगाकर दुमका बाजार गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर जांच करने पर सामान गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी चोरी हुए सामान का कोई पता नहीं चला। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान में सोने के तीन माला, चांदी के छह सिक्के, चांदी के तीन पायल, चांदी की एक मूर्ति, कांसे की 25 थालियां, कांसे की 20 कटोरियां और एक लाख रुपये...