दुमका, अगस्त 15 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू ग्रुप ऑफ स्कूल्स दुमका द्वारा पलाश डंगाल स्थित सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित फ्रीडम फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका और सिदो कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन और विशिष्ट अतिथि रानेश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, निर्देशिका सुनीता मुखर्जी और प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। फाइनल में दुमका की इन्विंसिबल वॉरियर्स ने खिताब जीता,...