दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रखंड के लखीबाद फील्ड में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, सही पोषण आहार अपनाने, नशे से दूर रहने तथा समुदाय में एकता और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राइज अगेंस्ट हंगर इंडिया की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में लखीबाद, पिंडरगढ़िया, जमचुआ एवं कलईपुरा गांव की चार टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले के बाद पिंडरगढ़िया की टीम विजेता, जबकि कलईपुरा की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर अभिषेक राय एवं ग्राम साथी मार्सेलिना हांसदा ने किया। कार्यक्रम में फातिमा उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर रोशनी एवं शिक्षिका सिस्टर आशा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्सा...