Dumka News: फांसी के फंदे से लटका मिला लापता 22 वर्षीय युवक का शव
दुमका, जुलाई 28 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना अन्तर्गत पाकरडीह जंगल से 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। शव को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जब्त कर लिया। मृतक पहचान बुधुडीह गांव निवासी प्रकाश राय के रूप में हुई है और वह 25 जुलाई से लापता था। घरवालों ने मृतक को मानसिक रूप से बीमार बताकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। घरवालों की माने तो युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह 25 जुलाई को बिना बताए कहीं निकल गया। काफी तलाश के बाद कुछ पता नहीं चला। सोचा कि एक दो दिन में वापस आ जाएगा। सोमवार की सुबह ग्रामीणों से पता चला कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। तीन दिन पुराना होने की वजह से शव सड़-गल गया था। शव से बदबू आ रही थी। पुलिस ने लिखित आवेदन लेने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।इधर, थाना प्रभारी जगन्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.