Dumka News: फसल सुरक्षा को लेकर किसानों को दिया प्रशिक्षण
दुमका, अगस्त 24 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-कर्णपुरा पंचायत में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को फसलों में लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीट एवं रोगों की पहचान, पौधों की सुरक्षा, बीजोपचार तथा रोग-कीट प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फसल में कीट एवं रोग के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर समय रहते उचित प्रबंधन उपाय अपनाने के बारे में बताया गया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण बीज का चयन और वैज्ञानिक तरीके से बीजोपचार करने की विधि समझाई गई। किसानों से कहा गया कि फसल में रोग या कीट के लक्षण दिखाई देने पर बिना जानकारी के रासायनिक दवाओं का इस्तेमाल न करें। विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही उचित नियंत्रण उपाय अपनाएं।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.