Dumka News: फसल बीमा से नुकसान की भरपाई में मिलेगी मदद, किसानों को किया जागरूक
दुमका, अगस्त 25 -- Dumka News: सरैयाहाट प्रखंड के दिग्घी पंचायत भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर किसानों के बीच जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बीटीएम राहुल रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिग्घी पंचायत की मुखिया सुनीता हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में किसान एवं कृषि विभाग के कर्मी मौजूद थे। बैठक में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से जानकारी दी गई। बीटीएम राहुल रंजन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा, सूखा, बाढ़ सहित अन्य कारणों से फसल को नुकसान होने की स्थिति में बीमा योजना किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का माध्यम है। उन्होंने किसानों से समय रहते अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की, ताकि आपदा से फसल क्षति होने पर उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। मुखिया सुनीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.