दुमका, सितम्बर 11 -- Dumka News: फर्जी दस्तावेज से योजनाओं का लाभ लेना पड़ा महंगा, दो लाभुकों ने 58 हजार रुपये लौटाए रानेश्वर, प्रतिनिधि।

फर्जी दस्तावेजों की जांच फर्जी दस्तावेज तैयार कर और पहचान छिपाकर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना दो लाभुकों को महंगा पड़ गया। शिकायत के आलोक में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के अवैध लाभ की जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि वृंदावनी पंचायत की पोषण सखी जुई कुमारी साहा ने अपनी पहचान छिपाकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लिया था, जबकि उनके पति पारा शिक्षक हैं। नियम विरुद्ध ली गई राशि ब्याज सहित 45 हजार रुपये वापस करने का नोटिस जारी किया गया था। जुई ने अब तक 20 हजार रुपये डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से कार्यालय में जमा किया है। उन्हें शेष राशि के लिए पुनः नोटिस जारी किया ग...