Dumka News: फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लिए जाने का हुआ खुलासा
दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कई गांवों में कई महिलाओं द्वारा फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुक बनकर नियम विरुद्ध सरकारी राशि की लाभ लेने का मामला सामने आया है। खुलासा हुए इस फर्जीवाड़ा के दौरान वर्षो से कई सरकारी शिक्षक की पत्नी, पारा शिक्षक की पत्नी, चौकीदार व पोषण सखी के द्वारा नियम विरुद्ध उक्त योजना के लाभूक बन सरकारी राशि हड़पने की बात सामने आई है। मामले की उजागर तब हुई जब शनिवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने सूचना के अनुसार लाभुक का सत्यापन किया।
परीक्षण और खुलासे बीडीओ के सत्यापन के दौरान पाया गया कि प्रखंड के हरिपुर पंचायत के पूतका गांव के तापस दास के पत्नी मीतू कुमारी मंईयां सम्मान योजना का गलत लाभ ले रही है। वहीं गलत तरीके से लाल राशन कार्ड से अनाज का भी उठाव कर रही है। जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.