दुमका, अक्टूबर 2 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के नयाडीह पंचायत अंतर्गत पलासी गांव में प्रेम प्रसंग में एक 17 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक दवाई खाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका की पहचान पलासी गांव की निवासी है। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के पुत्री थी। उसकी मां का करीब पांच वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। परिजनों के अनुसार किशोरी का गांव के ही युवक जुनाधन हांसदा के साथ करीब चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेम प्रसंग का विवाद बताया गया कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने किशोरी से संबंध समाप्त कर लिया। परिजनों के अनुसार सोमवार को किशोरी ने घर में रखे कीटनाशक खा ली जिसके बाद यह बात उसने किसी को भी नहीं बताया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे ...