दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया हटिया परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित मां काली मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 51 कुमारी कन्याओं की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक रीति-रिवाज और जय मां काली के जयघोष के साथ कलश यात्रा से पूरा मसलिया बाजार भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मसलिया बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बड़ा तालाब पहुंची। यहां पुरोहित रमाकांत मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक कलश शुद्धि कारण के बाद कलश में जल भरकर पूजा-अर्चना कराई। यह भी पढ़ें- Gaya News: मां काली पूजा को लेकर गूंजने लगे वैदिक मंत्रोच्चार इसके बाद 101 कुमारी कन्याओं ने मुख्य कलश के ...