Dumka News: प्राकृतिक पर्व करमा की धूम में झूमीं युवतियां
दुमका, सितम्बर 23 -- Dumka News: प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर रात तक प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पारंपरिक पर्व करमा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर गांवों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। युवतियों ने करम डाली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शाम होते ही पारंपरिक परिधान में सजी युवतियां और महिलाएं करमा गीतों पर डीजे के साथ सामूहिक नृत्य करती नजर आईं। गांव के अखरा में देर रात तक करमा गीत और नृत्य का दौर चलता रहा। बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि करमा पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, भाई-बहन के स्नेह और सामुदायिक एकजुटता का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: पारंपरिक उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया करमा पर्व पर्व के दौरान पारंपरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.