दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: हंसडीहा-गोड्डा एनएच-133 पर बारीडीह गांव के समीप मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार करीब 40 वर्षीय जितेंद्र महतो की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे एवं अन्य मांगों को लेकर एनएच-133 को जाम कर दिया। करीब छह घंटे तक चले जाम के बाद देर रात करीब दो बजे प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इधर, हंसडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, 6 घंटे बाद जाम खुला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्...