दुमका, अगस्त 11 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ के सभागार में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामगढ़ डॉ. राम प्रसाद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में बीपीएम अक्षय आनंद, एएनएम, जीएनएम, प्रखंड स्तरीय कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। प्रभारी ने स्वास्थ्य कर्मियों से विभागीय कार्यों की जानकारी लेते हुए जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक समय पर पहुंचाने, नियमित स्वास्थ्य गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा विभागीय कार्यों में आपसी समन्वय बनाए र...