Dumka News: प्रपत्र-7 के दुरुपयोग के आरोप में ग्रामीणों ने एनएच-133 किया जाम
दुमका, सितम्बर 25 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रपत्र-7 के कथित दुरुपयोग के आरोप में गुरुवार को बाबूडीह गांव के ग्रामीणों ने एनएच-133 सड़क मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम होने से एनएच-133 पर आवागमन कुछ देर के लिए पूरी तरह बाधित रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि एक राजनीतिक दल से जुड़े बीएलए-2 द्वारा करीब एक दर्जन से अधिक प्रपत्र-7 पर जबरन हस्ताक्षर कराने के लिए बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिलने के बाद वे आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.