Dumka News: प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची पंचायत भवनों के नोटिस बोर्ड पर चिपकाने की मांग
दुमका, अक्टूबर 29 -- Dumka News: जामा। जामा के पूर्व प्रखंड उपप्रमुख इंद्रकांत यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची प्रखंड के सभी पंचायत भवनों के नोटिस बोर्ड पर चिपकाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सूची सार्वजनिक होने से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहेगी और ग्रामीणों को लाभुकों के चयन की जानकारी मिल सकेगी। इंद्रकांत यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई बार वास्तविक जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है, जबकि संपन्न व्यक्ति भी आवास योजना का लाभ प्राप्त कर लेते हैं। इससे जरूरतमंद परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बीडीओ से मांग की कि आवास योजना की नई सूची सभी पंचायत भवनों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि ग्रामीण सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.