दुमका, जुलाई 15 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को दुमका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-17, 18 एवं 19 का निरीक्षण कर बूथ स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ,बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लेकर संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अब तक प्राप्त गणना प्रपत्रों, उनके डिजिटाइजेशन की प्रगति, सत्यापित एवं मैप किए गए मतदाताओं की संख्या, शेष अनमैप मतदाताओं की स्थिति तथा तैयार की गई एएसडीडी सूची की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 के साथ सूची का बिंदुवार म...