Dumka News: प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई गुरुनानक देव की जयंती
दुमका, नवम्बर 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के दुधानी के कमला बाग कॉलोनी में मंगलवर को सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरदार सुरेंद्र सिंह नेतृत्व में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुनानक जयंती का भव्य आयोजन होता हैं। इस अवसर पर कमला बाग कॉलोनी में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में जमशेदपुर से चलकर आए भाईसाहब कुलदीप सिंह ने पूजा-पाठ करवाया व अरदास की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता और सेवा का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और भाईचारा कायम हो सकता है। उन्होंने सभी को नाम जपो, किरत करो और वंड छको का संदेश अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने जाति, धर्म और ऊंच-नीच से ऊपर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.