दुमका, सितम्बर 8 -- Dumka News: काठीकुंड। दामिन वन प्रक्षेत्र काठीकुंड के अंतर्गत प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय नारगंज परिसर में मंगलवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद विधायक समेत वन विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता विधायक आलोक सोरेन ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। पौधरोपण के बाद जिम्मेदारी खत्म नहीं होती, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना जरूरी है। जंगल मानव जीवन और जीव-जंतुओं के अस्तित्व का महत्व...