Dumka News: पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
दुमका, सितम्बर 2 -- Dumka News: नोनीहाट, प्रतिनिधि। नोनीहाट-सुखजोरा पथ पर सोमवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से जरमुंडी थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी परमेश्वर मिस्त्री (65) की मौत मामले की जांच में पुलिस जुटी है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजन काफी गरीब हैं और पुलिस प्रशासन से मामले में मुआवजा की गुहार लगाया है। परिजनों का कहना है कि इस घटना ने परिवार की कमर तोड़ दी है। गौरतलब हो कि सोमवार शाम करीब 7 बजे परमेश्वर मिस्त्री काम खत्म कर साइकिल से अपने घर महुआ जा रहा था। इसी क्रम में नाग मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Dumka News: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से फर्नीचर मिस्त्री की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.