दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। विधायक आवास में प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोशाक संघ ने शनिवार को आपनी मांगों का ज्ञापन विधायक को सौंपा। राज्य भर में समान काम के बदले समान वेतन की मांग करते हुए मानदेय बढ़ाकर 10 हजार प्रतिमाह करने की मांग की है। पोशाक सखी की नियुक्ति मेरिट के आधार पर गांव की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी बहू की नियुक्ति किया गया है। पोशाक सखी नियुक्ति के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषण को दूर करने के लिए काम करती आ रही है। पोशाक सखी नियुक्ति के बाद अच्छे तरीके से कार्य कर रही है परंतु पोशाक सखी को प्रतिदिन 100 रुपए यानी 3000 रुपए महीना मिलता है, जो बहुत कम है। यह भी पढ़ें- Dumka News: सहायिका चयन को लेकर बीडीओ ने की आम सभा इसे लेकर पोशाक सखी संघ ने शिकारीपाड़ा विधानसभा विधायक आलोक कुमार सोरेन को ज्ञापन सौंपा। मौक...