दुमका, अगस्त 30 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड के पंदन पहाड़ी पंचायत के बंदरपानी में सिद्धो-कान्हू यूथ क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में एफसी बिचियापहाड़ी और निखिल स्टार मंजलाडीह के खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में निखिल स्टार मंजलाडीह ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में बीबीसी दुमका की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि पीपी टीम चौथे स्थान पर रही। समापन समारोह में विजेता, उपविजेता समेत अन्य स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।...