Dumka News: पेड़ की डाली टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित
दुमका, अक्टूबर 25 -- Dumka News: रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना के समीप तथा पूर्व में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ठीक सामने शनिवार की शाम करीब 6:45 बजे आम के एक विशाल पेड़ की बड़ी डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान डाल बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे पूरे रामगढ़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि राहत की बात रही कि इस घटना में किसी राहगीर को चोट नहीं आई। बताया जाता है कि शनिवार को सारमी मेला में काफी भीड़ रहती है। मेला देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग रामगढ़-गोड्डा मुख्य सड़क से होकर अपने-अपने घर लौटते हैं। इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे अचानक आम के विशाल पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर गिर गई। कुछ देर के बाद पेड़ की डाली को हटा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.