दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: स्थानीय उच्च विद्यालय परिसर में पेंशनर समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार द्वारा लागू वेलिडेशन एक्ट का विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग को लेकर रणनीति तेज करने पर चर्चा की। पेंशनरों ने कहा कि इस एक्ट से लोगों को बांटने का काम हो रहा है, जिसका लाभ अधिकारी कार्यालय में बैठकर उठा रहे हैं। वहीं सदस्यता शुल्क बढ़ाकर 400 रुपये किए जाने पर भी नाराजगी जताई। सदस्यों ने कहा कि बुढ़ापे के सहारे के लिए मिल रही पेंशन राशि में से संगठन को अधिक शुल्क देना उचित नहीं है, इसे नहीं बढ़ाया जाए।बैठक में वैद्यनाथ सिंह, परेश चंद्र शाह, निमाई चंद्र मंडल, नागेंद्र नाथ सहाय, पर्लिना टुडू, बसंत साहा, रामकृष्ण मंडल, हकीम अंसारी, जितेंद्र नाथ गोरांई, जोबा मुर्मू, ढेना हांसदा सहित कई पेंशनर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दु...