Dumka News: पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे सर्पदंश से पीड़ित परिवार से मिलने
दुमका, जुलाई 20 -- Dumka News: जरमुंडी प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर निवासी संजीत कुमार यादव के पुत्र विशाल यादव को परसों सांप ने काट लिया था।
घटनास्थल की जानकारी जरमुंडी में समुचित इलाज नहीं होने की वजह से उसे दुमका रेफर किया गया। जहां फूलो झानो अस्पताल में चिकित्सा के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं सर्पदंश पीड़ित युवक विशाल यादव के पिता संजीत यादव भी इस घटना से आहत होकर अस्वस्थ्य हो गए थे। उनका भी इलाज घर पर ही चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार को सूबे के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एनआरएचएम के एमडी, स्वास्थ्य विभाग के सचिव से वार्ता कर दुमका एवं देवघर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश से बचाव की दवा उपलब्ध कराने की बात कही।
स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.